फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के समीप बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जेठवारा क्षेत्र के अजगरा निवासी अंगद सिंह (48) वाहन चलाते थे। शनिवार रात करीब नौ बजे पड़ोसी प्रशांत के साथ बाइक से मोहनगंज बाजार जा रहे थे। घर से आठ सौ मीटर दूर पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में अंगद और प्रशांत घायल हो गए।
लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने अंगद को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रशांत के टूटे हुए हाथ का इलाज का किया गया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर पत्नी कंचन, बेटा विकास व बेटी आंचल रोने लगी।
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल पहुंचे विधायक
अंगद सिंह की मौत की सूचना विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल अंत्येष्टि स्थल पहुंचे। शव का अंतिम संस्कार गांव में ही बीआरसी केंद्र के पीछे किया गया। यहां क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि काशी प्रताप सिंह के साथ लोगों की भीड़ जुटी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें