फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, रायबरेली मार्ग पर हुआ हादसा

Fri, 05 Jun 2026 11:35 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

Pratapgarh Accident News Today : फतनपुर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की सड़क दुर्घटना में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, विनीत विश्वकर्मा (22 वर्ष) पुत्र शंकर विश्वकर्मा, निवासी ग्राम कैलीडीह, थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगढ़, किसी कार्य से जा रहे थे।
विज्ञापन
कार की टक्कर से युवक की मौत। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतनपुर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की सड़क दुर्घटना में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, विनीत विश्वकर्मा (22 वर्ष) पुत्र शंकर विश्वकर्मा, निवासी ग्राम कैलीडीह, थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगढ़, किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान जौनपुर-रायबरेली मार्ग पर सतहरिया के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


दुर्घटना में विनीत गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की असमय मौत से गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें