फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 29 Oct 2023 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर से बहन के घर आगरा जा रहे मुकेश कुमार गौतम की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन




मिर्जापुर जनपद के राजपुर निवासी मुकेश कुमार गौतम (22) शनिवार को बाइक लेकर बहन के घर आगरा जाने के लिए निकला था। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने के दौरान देर रात हथिगवां के धीमी गांव के करीब उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे हाईवे पर गश्त करने वाले पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए सीएचसी मूरतगंज कौशांबी ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिसकर्मी उसका शव लेकर थाने लौटे। आधार कार्ड व मोबाइल के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर रविवार सुबह रोते-बिलखते परिजन हथिगवां थाने पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें