फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भुपियामऊ में क्रेन से बाइक टकराई, महिला की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के भुपियामऊ चौराहे के पास क्रेन वाहन से बाइक टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार प्रयागराज की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के शिवकुटी निवासी लल्ली (50) शुक्रवार को परिजन के साथ बाइक से प्रतापगढ़ शहर आ रही थी। शाम करीब पांच बजे भुपियामऊ चौराहे के पास सामने से आ रहे क्रेन वाहन से बाइक की भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि क्रेन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। क्रेन को भुपियामऊ चौकी में रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें