फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी गढ़ में जनजागरण यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

Tue, 30 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
न्‍यूज
विज्ञापन
सत्ताइस साल यूपी बेहाल का नारा लेकर निकली कांग्रेस की जनजागरण यात्रा के स्वागत में कांग्रेसियों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को अगई के पास प्रारंभ हो रही जिले की सीमा से लेकर लालगंज कस्बे तक लगभग पंद्रह किलोमीटर तक चाराें ओर कांग्रेस समर्थकों का ही जमावड़ा दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


यात्रा में शामिल दिल्ली की पूर्व सीएम और यूपी में पार्ट्री का मुख्यमंत्री पद का चेहरा शीला दीक्षित, राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह, पूर्व गृहराज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, रीता बहुगुणा जोशी समेत वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को देखते ही कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक मोना व पूर्व सांसद रत्ना सिंह की अगुवाई में नेताआें का कांग्रेसियाें ने जोरदार स्वागत किया गया। जिले की सीमा अगई से निकली जनजागरण यात्रा का रानीगंज कैथौला, रायपुर तियांई, मेढ़ावां, खजुरी, वर्मा नगर, नयापुरवा, हरिकिसुन दुबे का पुरवा में हुए जोरदार स्वागत किया गया। रानीगंज कैथौला से लालगंज तक दस किलोमीटर की दूरी तय करने में जनजागरण यात्रा को लगभग दो घंटे से अधिक लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें