नेपाल में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में मेडल पाने वाले बेल्हा के खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
नेपाल के काठमांडू स्थित दशरथ स्टेडियम में 13वीं कराटे इंटरनेशनल चैंपियनशिप में बेल्हा के खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा। खिलाड़ियों ने चार गोल्ड के साथ ही 24 मेडल जीते। जिले के खिलाड़ियों की इस सफलता से लोगों ने हर्ष जताया है।
प्रतियोगिता में अंकिता सिंह, जायान, अजीत व हंजाला ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि मर्जिया,, मिकाइल, रिदा, कृति, इच्छा, खालिद ने सिल्वर मेडल अर्जित किए। इसी तरह 13 खिलाड़ियों ने कांस्य मेडल अर्जित किया। इसमें शिवम, यावर, जायान, रिदा, मिकाइल, अजीमुद्दीन, अंकिता सिंह, अक्षय, निशांत, हंजाला, कृति, इच्छा, अमोल शामिल हैं। कोच रामअवधेश तिवारी ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई है।
नेपाल में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में मेडल पाने वाले बेल्हा के खिलाड़ी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH