फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : विवाह से पहले पूर्व प्रेमी ने युवती का आपत्तिजनक फोटो किया वायरल, नहीं आई बारात, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Dec 2021 05:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कोहंडौर थाना क्षेत्र के सराय शंकर चिगुड़ा निवासी सुरेश सरोज (23) पुत्र इंद्रपाल का अपने पड़ोस में मामा के यहां रह रही एक युवती से दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। आरोप है इस दौरान दोनों में संबंध भी स्थापित हो गए और वह रात भर वीडियो कॉलिंग के जरिए बातचीत करते थे।
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साथ भागकर शादी करने के लिए तैयार न होने पर पूर्व प्रेमी ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीर उसके होने वाले दूल्हे समेत अन्य परिजनों को भेज दिया। इसके चलते युवती की शादी टूट गई। उसकी बारात शुक्रवार को ही आनी थी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवती ने पूर्व प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी समेत आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कोहंडौर थाना क्षेत्र के सराय शंकर चिगुड़ा निवासी सुरेश सरोज (23) पुत्र इंद्रपाल का अपने पड़ोस में मामा के यहां रह रही एक युवती से दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। आरोप है इस दौरान दोनों में संबंध भी स्थापित हो गए और वह रात भर वीडियो कॉलिंग के जरिए बातचीत करते थे। आरोप है कि वीडियो कॉलिंग के दौरान युवक ने लड़की का कुछ आपत्तिजनक वीडियो औ स्क्रीन शाट रख लिया था। कुछ दिन बाद लड़की अंतू थाना क्षेत्र में अपने गांव चली गई। वहीं उसकी शादी तय हो गई और शुक्रवार को उसकी बारात आनी थी। सुरेश ने लड़की को शादी न करने और भागकर उसके साथ विवाह करने का दबाव बनाया लेकिन लड़की इस बात के लिए तैयार नहीं हुई।

इससे गुस्से में आकर सुरेश ने युवती के होने वाले दूल्हे और उसके परिजनों को लड़की का आपत्तिजनक वीडियो और स्क्रीन शॉट भेज दिया, जिसे देखकर ससुराल के लोग सन्न रह गए। लड़के ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। यह बात जब लड़की के परिजनों को पता चली तो वह सन्न रह गए। युवती ने शनिवार को अपने पूर्व प्रेमी सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने सहित आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करा दिया। हरकत में आई कोहंड़ौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें