होली के पर्व को देखते हुए परिवहन निगम ने कर्मचारियों के अवकाश पर दस दिनों तक के लिए रोक लगा दी है। तीन से 12 मार्च तक ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। प्रतिदिन 300 किमी तक बस चलाने पर चालकों को साढ़े तीन सौ और परिचालकों को चार सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
रोडवेज के एआरएम पीके कटियार ने बताया कि ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। होली मनाने के लिए परदेस से लोग घर लौट रहे हैं। इसे देखते हुए परिवहन निगम की ओर से कर्मचारियों का अवकाश तीन से 12 मार्च तक निरस्त कर दिया गया है।
इस अवधि में सेवा देने वाले तकनीकी कर्मचारियों को 10 दिन लगातार काम करने पर 12 सौ, 9 दिन काम करने पर एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगा। आईटीआई संविदा कर्मचारियों को दस दिन नियमित सेवा देने पर 600 व 9 दिन काम करने पर 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा।
यदि चालक एक दिन में 300 किमी बस चलाते हैं तो 250 और परिचालकों को 400 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। 300 किमी से अधिक बस चलाने वाले चालकों को 55 पैसे प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा।
- पीके कटियार, एआरएम।