फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बीएड प्रवेश परीक्षा में छूट से वंचित होंगे हजारों छात्र

Thu, 02 Mar 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसएस प्रमाण पत्र के अभाव में हजारों छात्र बीएड प्रवेश परीक्षा में छूट से वंचित हो जाएंगे। कॉलेजो ने विश्वविद्यालय प्रशासन से बीएड आवेदन की अंतिम तिथि के पहले प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले के 60 कॉलेजों में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई संचालित हो रही है। लगभग 6 हजार प्रशिक्षु एनएसएस का हर साल प्रशिक्षण लेते है। एनएसएस का एक वर्षीय शिविर करने पर बीएड प्रवेश परीक्षा में 10 अंक की छूट मिलती है।जबकि दो वर्षीय शिविर करने पर 15 अंको की छूट प्रवेश परीक्षा में मिलता है।
बता दे कि एनएसएस दो वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है। यह सत्र 2021-22 में प्रशिक्षण लेने वाले छात्र छात्राओं को एनएसएस प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया। प्रमाण पत्र के अभाव में छात्र छात्राएं बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नही कर पा रहे है।
विज्ञापन

बता दें कि झांसी विश्वविद्यालय द्वारा इस बार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च है। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए छात्र छात्राएं राज्य विश्वविद्यालय के साथ कॉलेजों का चक्कर लगा रहे है।
वही कालेजों ने भी विश्वविद्यालय से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग की है। कालेज शिक्षको का कहना है कि यदि विश्वविद्यालय प्रमाण पत्र उपलब्ध नही करा पाता है तो रेजिस्ट्रेशन नंबर ही उपलब्ध करा दे।
इससे छात्र छात्राएं ऑनलाइन आवेदन में रेजिस्ट्रेशन को भर सके। विश्वविद्यालय समय से पंजीकरण क्रमांक उपलब्ध नही करा पायेगा तो बीएड प्रवेश परीक्षा में उन्हें एनएसएस का लाभ नही मिल पायेगा।
विज्ञापन

पंजीकरण क्रमांक उपलब्ध कराने के लिए कालेजो ने कहा है। जल्द ही क्रमांक उपलब्ध करा दिया जाएगा। डॉ.भाष्कर शुक्ल,,एनएसएस समन्वयक, राज्य विवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें