फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टोल न देने पर कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र स्थित कोटिला टोल प्लाजा पर टोल कर बचाने के चक्कर में कार सवारों ने कर्मचारियों से अभद्रता की। उन्होंने कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और बैरियर तोड़कर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने टोल प्लाजा कर्मी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

टोल प्रबंधक मो. इसहाक ने हथिगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त को शाम करीब तीन बजे यह घटना हुई। लखनऊ से प्रयागराज जा रहे उमर अहमद का काफिला अख्तियारी टोल पर पहुंचा था। पीछे से आ रहे एक कार चालक ने तेज गति से आकर बैरियर खोलने को कहा। टोल न देने पर कर्मचारी प्रतीक पांडेय ने उन्हें रोका। इस पर कार सवारों ने प्रतीक पांडेय पर गाड़ी चढ़ाने की धमकी दी। कर्मचारी जान बचाकर भागे।
आरोप है कि इसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने भी गाली-गलौज की। वे बिना टोल दिए वहां से निकल गए। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नंदन राय ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टोल प्रबंधक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें