लालगंज कोतवाली इलाके में सोमवार को कांवड़ियों से भरी पिकप ओवरटेक के दौरान ऊबड़ खाबड़ पटरी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 12 कांवड़िए घायल हो गए।अफरा-तफरी के बीच आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से ट्रामा सेंटर लाया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लालगंज कोतवाली इलाके में सोमवार को कांवड़ियों से भरी पिकप ओवरटेक के दौरान ऊबड़ खाबड़ पटरी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 12 कांवड़िए घायल हो गए। अफरा-तफरी के बीच आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां हालत गंभीर देख तीन को जिला अस्पत रेफर कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक व एसडीएम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
मानिकपुर के साहूमई का पुरवा से कांवड़िये रविवार को गंगा जल लेकर बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक करने आए थे। सोमवार को दर्शन और जलाभिषेक के बाद सभी पिअप से वापस लौट घर रहे थे। लालगंज के अमावां चौराहे के समीप एक पेट्रोल पंप के पास पिअप ओवरटेक के दौरान ऊबड़-खाबड़ पटरी पर डगमगा कर पलट गई। दुर्घटना में लहूलुहान कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में सनी भारती (20), हिमांशु (22), शिवम (19), निर्मला साहू (18), पवन (26), अनिल (26) समेत नितेश, अजय, शुभम, सुनील और मुकेश घायल हो गए।
घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों ने आनन फानन में लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देख सनी भारती, हिमांशु, शिवम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर रवाना किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों के उपचार की जानकारी ली। अफसरों ने घटना स्थल जाकर हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।