फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला,

विज्ञापन
Attack on policemen who came to investigate the assault,
विज्ञापन
कॉलेज के छात्र प्रबंधक के साथ हुई मारपीट के मामले की छानबीन करने बुधवार को पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दो सिपाहियों की वर्दी फाड़ दी। थाने से फोर्स पहुंचने के बाद हमलावर भाग निकले। मगर पुलिस ने कालेज प्रबंधक व उसके भाई को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उदईशाहपुर गांव निवासी सूरज शर्मा ने शिकायती पत्र देकर कालेज के छात्र व उसके साथियों पर पथराव कर कार क्षतिग्रस्त करने की शिकायत की थी। जबकि छात्र ने भी कॉलेज के दो शिक्षकों के खिलाफ मारने पीटने की तहरीर दी थी।
बुधवार को थानाध्यक्ष संजय पांडेय जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। चायपान की दुकान चलाने वाले जीतलाल ने घटना से इन्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे शिकायतकर्ता सूरज शर्मा और उनके भाई सुशील कुमार शर्मा भी अपने साथियों के साथ पहुंच गए। दुकानदार के इन्कार करने पर वे नाराजगी जताने लगे। जिस पर दुकान पर बैठे छात्र पक्ष के कुछ लोगों से कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान ही पुलिस के सामने मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

दोनों पक्षों को अलग करने के लिए सिपाही आगे बढ़े। आरोप है कि सूरज, सुशील व उनके साथी दो सिपाहियों पर जंगली लकड़ियों से हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। यह देख थानाध्यक्ष ने थाने से फोर्स मंगाई। जिसके बाद आरोपी भाग निकले।
हमले में घायल सिपाही माधवेश राय और सूर्य प्रताप सिंह को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सूरज शर्मा, सुशील शर्मा सहित सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा लिया। पुलिस ने नामजद कालेज प्रबंधक व उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें