फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना
विज्ञापन

चार कंपनी अर्द्घसैनिक बल, दो कंपनी पीएसी संग तैनात होंगे 500 पुलिसकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद अब जिला पुलिस मतगणना कराने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे का प्लान तैयार किया है। इसमें पुलिस की पहली टुकड़ी महुली मंडी के बाहर, दूसरी टुकड़ी मंडी परिसर के भीतर और तीसरी टुकड़ी मतगणना टेबल के पास तैनात रहेगी। इसके अलावा चार कंपनी अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहेगा।
जिले की सात विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराने को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा का सख्त प्रबंध किया गया है। दस मार्च की सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्ति तक पुलिस महुली मंडी परिसर को अपने कब्जे में ले लेगी। चिलबिला-पट्टी मार्ग पर पांच बैरियर प्वांइट बनाया गया है। महुली मंडी के गेट संख्या एक से मतगणना कार्मिक, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी का ही प्रवेश परिसर में होगा। वहीं, गेट संख्या दो से सिर्फ प्रत्याशी अपने एक वाहन के साथ अंदर प्रवेश कर सकेंगे। बिना प्रवेश पास के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों की गाड़ियां, जो चिलबिला व पट्टी की ओर से आएंगी। उन्हें एक नंबर पर गेट के पहले बने पार्किंग स्थल पर ही रोक दिया जाएगा। चिलबिला से लेकर महुली नहर तक आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। एलआईयू की टीम तैनात रहेगी। वहीं, सादी वर्दी में अराजकतत्वों की निगरानी के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मतगणना कराने के लिए दो अपर पुलिस अधीक्षक, चार सीओ, 60 दरोगा, चार कंपनी अर्द्घसैनिक बल, दो कंपनी पीएसी, पांच सौ पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। प्रवेश करने के दौरान तीन स्थानों पर एमएफडी से गुजरना होगा।
विज्ञापन

इनसेट---
मतगणना परिसर के 500 मीटर की परिधि में बंद रहेगा बाजार
पुलिस के अनुसार 10 मार्च को महुली मंडी के आस-पास 500 मीटर की परिधि में बाजार बंद रहेगा। जिससे की किसी भी प्रकार का जमावड़ा न लग सके। कोविड नियमों का सख्ती के साथ पालन करना होगा। बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यहां तक कि ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।
इनसेट-----
जीतने व हारने वालों को घर तक पहुंचाएंगे थानाध्यक्ष
विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद परिणाम आने के बाद जीते व हारे हुए प्रत्याशियों को उनके इलाके के थानेदार घरों तक सुरक्षित पहुंचाएंगे। समर्थकों की भीड़ मतगणना परिसर के आसपास ठहरने नहीं दी जाएगी। चिलबिला से लेकर मतगणना परिसर तक ड्रोन कैमरे से सभी की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
इनसेट----
मतगणना को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान तैयार है। 10 मार्च को मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक
आरओ, एआरओ को मतगणना कराने के दिए गए टिप्स
प्रतापगढ़। विकास भवन में सोमवार को आरओ, एआरओ को मतगणना कराने के टिप्स दिए गए। अफीम कोठी प्रिंसिपल शिवप्रकाश ने कहा कि मतगणना स्थल पर पहले पोस्टल सर्विस वोटर, ईटीबीपीएस मतपत्रों की गणना होने के बाद ही ईवीएम के मतों की गणना होगी। कहा कि रेंडम जांच के लिए वीवीपैट की पर्ची से भी गणना की जाएगी। सर्विस वोटरों के मतों को दस मार्च की सुबह आठ बजे तक स्वीकार किया जाएगा। इस मौके पर सहायक चकबंदी अधिकारी मनोज दुबे, विंध्याचल सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें