दांत ठीक रहेंगे तो आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा। पेट की बीमारी से बचने के लिए प्रतिदिन सुबह और रात में दांतों की सफाई करनी चाहिए। दो से तीन मिनट तक हल्के हाथों से ब्रश करना चाहिए। इससे मुह में छाले नहीं पड़ेंगे। अमर उजाला के अभियान अपराजिता :100 मिलियन स्माइल के तहत राजगढ़ के गिरधारीगंज स्थित सीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर अवंतिका पांडेय ने छात्राओं के दांतों की जांच करने के साथ उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
डॉक्टर पांडेय ने कहा कि दांत ठीक होने से व्यक्ति भोजन और खाद्य पदार्थ को चबाकर खाता है। इससे पाचन ठीक होता है। सुबह और शाम मंजन करने से दांत एक ओर जहां साफ दिखते हैं, वहीं मुंह से दुर्गंध नहीं आती है। दांत में कीड़े नहीं लगते हैं। इससे पेट की कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के मुंह में छाले पड़ गए हों तो उसे पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए। मौसम बदल रहा है।
इन दिनों लोगों को बचकर रहना चाहिए। बुखाए आए तो तत्काल डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए। घर के आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए। इस दौरान लांयस क्लब शक्ति की प्रेसीडेंट लक्ष्मी मिश्र और अनीता पांडेय ने छात्र-छात्राओं को पालिथीन का और प्लास्टिक के बोतल में पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को शपथ दिलाई कि पालिथीन का प्रयोग नहीं करेंगे।
इस मौके पर प्रबंधक उमेशचंद्र शुक्ल, संतोष मिश्र, मदन वर्मा, सचिन, बटुक नाथ पांडेय, अशोक पाल, नेहा श्रीवास्तव, रुचि, रेखा, कुसुम पटेल, दिशा मिश्रा, कबिता यादव, मोनिका, प्रतिभा, गीताजंलि, लक्ष्मी, आयूषी, पूनम, शिवानी, सुषमा, सीमा, अंजली, कोमल, शिवानी, सोनाली, मान्या, शालू, ज्योती, साक्षी, माही श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
अपराजिता के बैनर तले सीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बच्चों के दांतों की जांच क?- फोटो : PRATAPGARH