फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली-नकली का नारा लगाने वालों को जनता सिखाएगी सबक: अनुप्रिया

विज्ञापन
कांधरपुर में आयोजित भाजपा अपनादल की संयुक्त जनसभा में बोलती अद राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटे? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कहा, अपना दल एस सोनेलाल की पार्टी, झांसे में न आएं
विज्ञापन

कोहड़ौर। अपना दल एस व भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी के समर्थन में शनिवार को कांधरपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने प्रतापगढ़ सीट को बहुत अहम बताते हुए जनता का समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि असली व नकली का नारा लगाने वालों को जनता सबक सिखाएगी। पार्टी को असली व नकली बताकर गुमराह किया जा रहा है। इसके झांसे में आने की जरूरत नहीं है। अपना दल सोनेलाल पटेल की पार्टी है। यह सीट अपना दल के लिए बहुत ही खास है। प्रतापगढ़ से ही अद ने खाता खोला था। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार में सबका विकास हो रहा है। उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना से सबको लाभ मिला है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हट गया है, अब कश्मीर में भी तिरंगा झंडा फहर रहा है। उन्होंने सपा, बसपा व कांगे्रस पर करारा प्रहार किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी आशीष सिंह पटेल, कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, हरि प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शायराना अंदाज में अनुप्रिया ने कहा...लगा दो आग चिलमन में न ये झांके न वो झांके...
प्रतापगढ़। कांधरपुर में अद-भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल शायराना अंदाज में भी नजर आईं। पटेल बिरादरी को एकजुट करने का प्रयास करते हुए उन्होंने कहा कि लगा दो आग चिलमन में न ये झांके न वो झांके। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा के बहक ावे में अपना वोट न बर्बाद करें। एकजुट रहें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का नाम लिए बगैर कहा कि मैं उनके अहंकार की दाद देती हूं। उन्होंने प्रतापगढ़ से अपना दल का खाता खुलने और यही से बंद होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें