फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पर एक और मुकदमा, एससीएसटी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज

Mon, 23 Sep 2024 02:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

शुक्रवार को शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस ने गुलशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कुछ दिन पहले ही गुलशन व उनके भाई के खिलाफ मानिकपुर व कुंडा थाने में मुकदमे दर्ज हुए हैं। गुलशन कुंडा चेयरमैन रहने के साथ ही वर्ष 2021 में सपा से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
गुलशन यादव, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। उनके ऊपर धमकी देने का मुकदमा कुंडा कोतवाली में दर्ज हुआ है। कुंडा कोतवाली के रैयापुर जुबराजगढ़ निवासी सपा कार्यकर्ता राकेश सरोज ने मुकदमा दर्ज कराया कि सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव ने रात में फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी। जिससे उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है।

विज्ञापन


शुक्रवार को शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस ने गुलशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कुछ दिन पहले ही गुलशन व उनके भाई के खिलाफ मानिकपुर व कुंडा थाने में मुकदमे दर्ज हुए हैं। गुलशन कुंडा चेयरमैन रहने के साथ ही वर्ष 2021 में सपा से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके भाई सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव कौशाम्बी जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें