रामगंज बाजार में छेदीलाल बरनवाल की किराने की होलसेल की बड़ी दुकान है। उनकी दुकान पर बाजार निवासी सुभाष चंद्र तिवारी काम करते हैं। सोमवार को दोपहर 12 बजे के आसपास वह बैग में साढ़े पांच लाख रुपये लेकर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की रामगंज बाजार शाखा में जमा करने के लिए जा रहे थे।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार में व्यापारी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने पांच लाख 50 हजार रुपये लूट लिए। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से हलचल मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी की गई, लेकिन उनका कुछ सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
रामगंज बाजार में छेदीलाल बरनवाल की किराने की होलसेल की बड़ी दुकान है। उनकी दुकान पर बाजार निवासी सुभाष चंद्र तिवारी काम करते हैं। सोमवार को दोपहर 12 बजे के आसपास वह बैग में साढ़े पांच लाख रुपये लेकर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की रामगंज बाजार शाखा में जमा करने के लिए जा रहे थे। बैंक से कुछ दूर पहले ही बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। सुभाष के चिल्लाने पर भीड़ जुट गई। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में सफल रहे। सूचना पाकर थानाध्यक्ष संतोष सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना की छानबीन कर रही है।