फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सिपाही की कार की टक्कर से हुई थी बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के कानूपुर चौराहे पर कार की टक्कर से हुई बुजुर्ग की मौत के मामले में सिपाही की कार बरामद कर ली गई है। सिपाही के कार की टक्कर से हादसा होने की पुष्टि पुलिस महकमे ने कर दी है। कानूपुर निवासी रामआसरे विश्वकर्मा (60) कानूपुर चौराहे पर फावड़ा और खुरपे की दुकान है। 30 जुलाई को वह साइकिल से दुकान जा रहे थे। कानूपुर चौराहे पर कार की टक्कर से उनकी मौत हो गई। ससुर को बचाने दौड़ी बहू भुवनेश्वरी भी कार की चपेट में आ गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन

सीओ सदर मनोज रघुवंशी ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया था। हालांकि अगले ही दिन पुलिस ने सड़क जाम करने के मामले में सात लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात के खिलाफ जेठवारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली। ग्राम प्रधान राम सिंह, अशोक विश्वकर्मा को जेल भी भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाश शुरू की।
एक ब्लॉक प्रमुख की कार को पुलिस ने बरामद किया। विवाद होने पर पुलिस ने कार ब्लॉक प्रमुख के हवाले कर दी। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस ने घटना करने वाली सिपाही की कार को बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले में चुप्पी साधे हुए है। सीओ सदर मनोज रघुवंशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार दाखिल कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें