फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बारिश के दौरान गोशाला की गिरी दीवार, बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के चंपतपुर में मंगलवार की शाम तेज बारिश के कारण अचानक गोशाला की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई। चंपतपुर निवासी राकेश पाल की छह वर्षीय बेटी सेजल मंगलवार की शाम बारिश के दौरान घर के बगल स्थित गोशाला की तरफ लघुशंका करने गई थी।
विज्ञापन

अचानक दीवार का मलबा बालिका पर गिरने लगा। मलबे में दबी सेजल की चीख सुन परिजन और ग्रामीण दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया।
हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। बालिका की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर राजस्व और पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल की। वहीं प्रतापगढ़ में इसके पहले भी घर और दीवार गिरने से कई लोगों की माैत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें