फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त लोकतंत्र का एक विकल्प, लें मतदान का संकल्प 

Tue, 02 Apr 2019 11:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अपराजिता के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत मंगलवार को सीडीपीओ कार्यालय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मतदाता जारूकता रैली निकाली। शहर में भ्रमण कर मतदाता जागरूकता नारे लगाए, लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। 
विज्ञापन


विकास भवन के समीप स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर दोपहर 12 बजे आगंनबाडी कार्यकर्ता एकजुट हुए। जिलाध्यक्ष बबिता सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। हाथ में बैनर व पोस्टर लेकर रास्ते से गुजर रहे लोगों को मतदान का महत्व बताया। जिलाध्यक्ष बबिता सिंह ने कहा कि हम सभी को मतदान के लिए लोगों का जागरूक करना होगा।

खासतौर पर महिला मतदाताओं को। ताकि वह बूथ तक पहुंचें और अपने मतदाधिकार का प्रयोग करें। सदर ब्लाक अध्यक्ष पूनमलता ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर सभी अपने मतदान का इस्तेमाल करें, जिससे कि एक सशक्त लोकतंत्र का निर्माण हो। इस अवसर पर शीला, सुमन सिंह,सुशीला शुक्ला, पूनम, मीरा, संध्या, नीलम, रेखा, जानकी, सरिता, नीलम, रमा, स्मिता, कृष्णा आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें