फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिका हत्याकांड (2) : युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाने में महिला आरक्षी का पिता-भाई गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2020 11:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
फतनपुर थाने के भुजैनी गांव में युवक को जिंदा जलाने के आरोप में गिरफ्तार हरिशंकर व शुभम पटेल। 20.नगर कोतवाली के बराछा मोड़ पर मॉस्क न लगाने वालों का वाहन रोकती पुलिस। - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
फतनपुर इलाके के भुजैनी गांव में सोमवार को युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने महिला आरक्षी के पिता व चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। महिला आरक्षी वर्तमान में कानपुर में तैनात है। मृतक पर महिला आरक्षी की आपत्तिजनक फोटो सोशल साइट पर वायरल करने का आरोप था। इसके अलावा पुलिस पर जानलेवा हमला करने और पुलिस वाहन फूंकने के मामले में मृतक की मां समेत 71 लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुुलिस के साथ पीएसी की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

 

फतनपुर थाने में थानाध्यक्ष से घटना की जानकारी लेते एडीजी प्रेमप्रकाश। - फोटो : pratapgarh
मृतक अंबिका पटेल के खिलाफ फतनपुर थाने में गांव की रहने वाली महिला आरक्षी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पुरानी तस्वीरें वायरल करने का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक अप्रैल को वह अंतरिम जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। सोमवार रात उसका बगीचे में अधजला शव बरामद हुआ था।

फतनपुर के भुजैनी गांव से गिरफ्तार हत्यारोपियों से पूछताछ करते एडीजी प्रेमप्रकाश। - फोटो : pratapgarh
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और उसके वाहन में आग लगा दी। पुलिस कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने महिला आरक्षी के पिता हरिशंकर पटेल व चचेरे भाई शुभम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी राममिलन मौके से भाग निकला। हत्या के बाद बवाल की खबर पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे एसपी अभिषेक सिंह ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेजा।
 
विज्ञापन

pratapgarh - फोटो : pratapgarh

घटना पर डीजीपी ने मांगी रिपोर्ट

 प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को हुई हत्या और उसके बाद हुए बवाल को लेकर डीजीपी मुख्यालय ने रिपोर्ट तलब की है। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा कि घटना में किस की चूक रही है, उसकी जवाबदेही तय करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। घटना के बाद मौके पर एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश को भी भेजा गया था। प्रेम प्रकाश से मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी देर रात तक संपर्क में रहे और स्थिति का जायजा लेते रहे। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी पुलिस कर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें