कुंडा में हुए बस दुर्घटना में इलज के दौरान मृत शुभम पांडेय। फाइल फोटो
तिलौरी मोड़ नहर के करीब बुधवार को हुए बस हादसे में घायल मां सीमा पांडेय की मौत के बाद शुक्रवार को बेटे शुभम पांडेय की उपचार के दौरान मौत हो गई। बस हादसे में अब तक चार लोगों को मौत हो चुकी है। घायल बस चालक की हालत गंभीर बनी है।
मानिकपुर के समसपुर सैलवारा गांव निवासी नरेंद्र पांडेय की पत्नी सीमा और बेटा शुभम बुधवार को बाइक से कुंडा के तिलौरी गांव में अपने बुआ के घर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार बस की टक्कर से मां-बेटे समेत बस सवार 22 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया था। जहां से गंभीर हालत में बाइक सवार सीमा पांडेय (55) उसके बेटे शुभम (25) समेत 12 घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया था।
हादसे में एक डाककर्मी की मौके पर और एक वृद्ध महिला की इलाज के दौरान बुधवार की रात ही मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान सीमा ने भी दम तोड़ दिया था। मां का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचता, इससे पहले सीमा के इकलौते बेटे शुभम की शुक्रवार को इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मां-बेटे की मौत के बाद परिजन रोते-बिलखते रहे। घर में शुभम की बहन रिया और प्रिया रो-रोकर कई बार बेसुध हुईं तो गांव की महिलाओं ने उन्हें संभाला। शाम को सीमा का शव घर पहुंचा तो पति और बेटियां दहाड़ मार कर बिलख पड़ीं। दोनों बेहोश भी हुईं। पत्नी की मौत के बाद नरेंद्र को शुक्रवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे प्रयागराज में बेटे शुभम की मौत की दुखद खबर मिली तो वह गश खाकर गिर पड़े। गांव में भी मातम है। उनके घर के बाहर ग्रामीण संवेदना जताने के लिए पहुंचे थे।
कुंडा में हुए बस दुर्घटना में इलज के दौरान मृत शुभम पांडेय। फाइल फोटो
कुंडा में हुए बस दुर्घटना में इलज के दौरान मृत शुभम पांडेय। फाइल फोटो