फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर शव नाले में फेंका

विज्ञापन
हथिगवां के बेती उपरहार में युवती का शव मिलने पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
गला दबाकर युवती की हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को नाले में फेंक दिया। शाम को नाले में ग्रामीणों ने युवती का शव देखा। खबर आसपास के गांवों में पहुंची तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

कुंडा- हथिगवां थाना क्षेत्र के बार्डर बेंती ऊपरहार के पास से गुजरे सूखे नाले में सोमवार की शाम ग्रामीणों ने एक 24 वर्षीय अज्ञात युवती का शव देखा। युवती के गले में उसका दुपट्टा लिपटा हुआ था। शव को देखने से लग रहा था कि सड़क पर खड़ी गाड़ी से से युवती के शव को नाले में फेंका गया है। जिससे शव के पैर मुड़े हुए थे।
नाले में शव मिलने की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसकी पहचान करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। आसपास के लोग आशनाई में ही हत्या किए जाने की चर्चा करते रहे। सूचना पर कुंडा और हथिगवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें