डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. इम्तियाज के बाद दो डॉक्टर समेत 17 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई। सभी को स्वास्थ्य भवन लखनऊ से संबद्ध करते हुए प्राचार्र्य ने निदेशालय को रिपोर्ट भेजी है। इस कार्रवाई से प्रभावित स्वास्थ्य कर्मियों में रोष है।
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में सर्जन के पद पर तैनात डॉ. इम्तियाज खान और दंत चिकित्सक आरके को माह भर पहले प्राचार्य ने कार्यमुक्त कर दिया था। मंगलवार दोपहर ईएनटी सर्जन अनिरुद्ध सिंह, ईएमओ रमेश कुमार वर्मा, चीफ फार्मासिस्ट अजय कुमार वर्मा, हरीश चंद्रा, राजेश कुमार यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, स्टोर कीपर राजेश कुमार, सीनियर लैब टेक्नीशियन राजदेव पांडेय, लैब टेक्नीशियन शिव कुमार यादव, वार्ड ब्वॉय लाल चंद्र, जितेंद्र प्रताप तिवारी, सुनील कुमार शुक्ला, घनश्याम, अमृतलाल, अमरेंद्र शर्मा, जफर अली और क्लीनर राज बहादुर यादव को कार्यमुक्त करते हुए निदेशालय लखनऊ भेज दिया।
कर्मचारियों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद उन्हें तीन साल तक सेवा लेने का आश्वासन दिया गया था। अब प्राचार्य रुपये की डिमांड कर रहे हैं। उनकी मांग पूरी नहीं करने वालों को हटाया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. आर्य देशदीपक ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे बेबुनियाद और गलत हैं।