फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप का मामला : आरोपियों को देख भड़के अधिवक्ता, पुलिस ने किसी तरह बचाया

Sat, 24 Sep 2022 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

माहौल बिगड़ते देख पेशी के बाद दूसरे रास्ते से आरोपियों को लेकर पुलिस जेल रवाना हुई। अधिवक्ताओं को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। अधिवक्ता आरोपियों को दबोचने पर अमादा थे। किसी तरह पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया। 
विज्ञापन
प्रतापगढ़ : नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजेहड़ा जंगल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को शनिवार की शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने  न्यायालय में पेश किया। पेशी के दौरान अधिवक्ता भड़क उठे। अधिवक्ताओं ने उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई। माहौल बिगड़ते देख पेशी के बाद दूसरे रास्ते से आरोपियों को लेकर पुलिस जेल रवाना हुई। अधिवक्ताओं को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। अधिवक्ता आरोपियों को दबोचने पर अमादा थे। किसी तरह पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया। इसके बाद दूसरे रास्ते से उन्हें जेल के लिए लेकर रवाना हुई।

विज्ञापन

प्रतापगढ़ : नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
राजाभैया के खिलाफ बसपा से चुनाव लड़ चुका है गैंगरेप आरोपी का पिता
किशोरी से गैंगरेप के आरोपी तफसीर का पिता फहीम उर्फ पप्पू बसपा से कुंडा विधानसभा से वर्ष 2022 में राजाभैया के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। परिणाम आने पर फहीम की जमानत जब्त हो गई थी। हाल में फहीम ने अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण की थी। गत दिनों केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का देल्हूपुर में जोरदार स्वागत किया था।

 दबिश के दौरान तौकलपुर में फायरिंग की भी चर्चा
गैंगरेप के आरोपियों की धरपकड़ के दौरान पुलिस टीम लगातार तौकलपुर में डेरा डाले रही। ग्रामीणों के अनुसार रात में टिकुरिया तौकलपुर में शोरशराबे के बीच चार राउंड फायरिंग भी हुई। बाद में पुलिस के मौजूदगी की जानकारी पर ग्रामीण खामोश हो गए। इस घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मेडिकल के लिए डॉक्टर न मिलने पर हंगामा, मामला पहुंचा डीएम के पास
पुलिस रात में ही दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल कराने की तैयारी में थी, मगर स्वास्थ्य विभाग के अफसर मामले को गंभीरता से देखते हुए पहले पीड़िता का उपचार कराने की बात करते रहे। महिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अचानक बीमार बेटे का उपचार कराने प्रयागराज चली गईं। जिसके चलते मेडिकल में दिक्कत होने लगी। इसे लेकर हंगामा होने लगा। पुलिस रात में ही मेडिकल कराना चाहती थी। इसे लेकर कई बार स्वास्थ्य कर्मचारी व पुलिस में नोकझोंक भी हुई। मामला रात में ही जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल के पास पहुंच गया। फिर भी मेडिकल नहीं हो सका।
विज्ञापन

पहले भी गजेहड़ा जंगल में हो चुकी हैं हत्या व सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के गहेजड़ा जंगल में पहले भी युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रेमी युगल को अराजकतत्व निशाना बना चुके हैं। छिनैती व लूट की वारदात तो आए दिन होती रहती है। घटनाओं को रोकने के लिए वहां पुलिस बूथ भी बनाया गया था, मगर दो साल पहले समाप्त कर दिया गया। जिसके चलते जंगल में फिर आपराधिक वारदात होने लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें