इन नेताओं को मंच पर मिलेगी जगह
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा को साधने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पिछड़ी जाति के नेताओं को स्थान मिला है। ताकि चुनाव में इन जाति के लोग भाजपा के पक्ष में माहौल बना सकें।
पीएम मोदी की जनसभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, अनिल राजभर प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि कुर्मी बिरादरी में अनुप्रिया पटेल की खासी पकड़ है। उनकी पार्टी से विश्वनाथगंज विधानसभा के विधायक भी हैं। प्रतापगढ़ संसदीय सीट के पांच विधानसभा क्षेत्र में कुर्मी बिरादरी की आबादी भी ठीक-ठाक है।
सपा-कांग्रेस गठबंधन ने यहां से एसपी पटेल को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में प्रधानमंत्री के मंच पर अनुप्रिया की मौजूदगी कुर्मी समाज के लोगों का झुकाव भाजपा की ओर होगा। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी अपने समाज को साधेंगे। अनिल राजभर पिछड़े व दलितों को साधने का काम करेंगे। इसके अलावा पीएम के मंच पर पार्टी से जुड़े पिछड़ी, अगड़ी व दलित समाज के प्रमुख नेताओं के मौजूदगी को लेकर पार्टी की कवायद जारी है।