फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी निदेशक की फटकार पर प्रभारी सचिव ने की कार्रवाई, महुली मंडी में गरजी जेसीबी

विज्ञापन
महुली मंडी में लगी अवैध दुकानें हटाता प्रशासन का जेसीबी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मंडी निदेशक की फटकार के बाद मंगलवार को महुली मंडी में जेसीबी गरजी। पहले तो अवैध दुकानदारों ने विरोध किया, मगर फोर्स की मौजूदगी के आगे उनकी नहीं चली। महुली मंडी में अवैध दुकानदारों ने टीनशेड डालकर कब्जा कर लिया था। 24 जनवरी को निरीक्षण करने पहुंचे निदेशक ने जब अवैध दुकानें देखीं तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

प्रभारी सचिव रमेश पांडेय को फटकार लगाते हुए सप्ताह भर के अंदर खाली कराने को कहा था। मंगलवार को प्रभारी एसडीएम मोहनलाल और सीओ सिटी अभय पांडेय भारी फोर्स के साथ महुली मंडी पहुंचे और पहले से खड़ी जेसीबी ने दुकानों को उजाड़ना प्रारंभ कर दिया। पहले तो दुकानदारों ने विरोध करने का प्रयास किया, मगर फोर्स अधिक देखकर नेताओं को फोन मिलाने लगे। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से महुली मंडी में अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि फोर्स ने अपनी मौजूदगी में अवैध कब्जा हटवाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें