फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला मंत्री के बेटे से मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
नगर कोतवाली के विवेकनगर में भाजपा नेता के पुत्र पर फायरिंग के बाद घर पहुंची पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
भाजपा जिला मंत्री के बेटे से मारपीट के बाद बाइक सवार हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की। जिससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। घटना की खबर मिलने पर पहुंचे सीओ सिटी व नगर कोतवाल हमलावरों की तलाश में दबिश देते रहे। भाजपा नेता के घर पर पार्टी के नेताओं का जमघट लग गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के विवेकनगर निवासी बृजेश पांडेय भाजपा नेता हैं। उनकी पत्नी सुनीता पांडेय भाजपा की जिला मंत्री हैं। उनका बेटा प्रशांत पांडेय मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। इन दिनों वह मुंबई से अवकाश पर घर आया हुआ है। मंगलवार की शाम वह कार से किसी काम से गया हुआ था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह कार लेकर घर आ रहा था। नर्सिंग होम से निकले रास्ते में बाइक लेकर दो युवक खड़े थे। हार्न बजाने के बाद भी वह नहीं हटे। पूछने पर गालीगलौज करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार भाजपा नेता के बेटे प्रशांत से मारपीट करने लगे। मोहल्ले के लोगों को आते देख बाइक सवार भाग निकले। हालांकि कुछ देर में कई लोगों के साथ फिर वे लोग लौटे और गालीगलौज करते हुए लाइसेंसी राइफल से करीब पांच राउंड फायरिंग की। भाजपा नेता के घर बाहर फायरिंग होती देख मोहल्ले में सनसनी फैल गई। लोग जान बचाकर भागे।
विज्ञापन

फायरिंग की खबर मिलने पर सीओ सिटी अभय पांडेय, नगर कोतवाल फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस छानबीन के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश देने लगी। हमलावर पंचमुखी के करीब रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस बीच सदर विधायक राजकुमार पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा समेत भाजपा के दिग्गज नेता भी पहुंच गए। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें