फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे युवक की हत्या का आरोप, तीन पर केस

विज्ञापन
अंतू थाने के पूरब गांव संदिग्ध दशा में नदी में डूबकर मरे युवक के पोस्टमार्टम के दौरान तैनात पुलिस - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के मझिलहा में सोमवार को नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में बवाल की आशंका के देखते हुए पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के मझिलहा पूरे इशरी निवासी आदित्य सिंह सोमवार गांव के ही मनीष सिंह और कमल सिंह के साथ देवघाट पर सई नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। शाम को उसका शव बरामद हुआ।
जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। बवाल की आशंका को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर फोर्स तैनात कर दी गई थी। परिजनों के आरोप को देखते हुए मंगलवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

मौत का कारण डूबने से होने की बात सामने आई। इस पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया। मृतक के भाई अंकित सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कमल सिंह, मनीष सिंह व प्रेमचंद निवासी मझिलहा ने उसके भाई को मारपीट कर नदी में डुबोकर मार डाला। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए गांव में भारी फोर्स मुस्तैद रही। देर शाम शव का अंतिम संस्कार होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें