फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में हादसा : सई नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो की मौत, एक को बचाया गया

Sat, 16 Apr 2022 02:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कंधई थाना क्षेत्र के चालाकपुर कुर्मियान गांव निवासी स्वाले (17) पुत्र मोहम्मद रईश, गुफरान (18) वर्ष पुत्र मुस्तकीम, सलीम (19) वर्ष पुत्र शब्बीर अहमद शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे घर से एक किलोमीटर दूर सई नदी के किनारे चालाकपुर घाट पर स्नान करने गए थे।
विज्ञापन
drown
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नदी में नहाने गए तीन दोस्त नहाते वक्त नदी में डूबने लगे। लोगों के शोरगुल मचाने पर जब तक लोग बचाव के लिए नदी में कूदे तब तक दो गहरे पानी में समा चुके थे, जबकि एक किशोर को  किसी तरह बचा लिया गया। 

विज्ञापन

 


 

कंधई थाना क्षेत्र के चालाकपुर कुर्मियान गांव निवासी स्वाले (17) पुत्र मोहम्मद रईश, गुफरान (18) वर्ष पुत्र मुस्तकीम, सलीम (19) वर्ष पुत्र शब्बीर अहमद शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे घर से एक किलोमीटर दूर सई नदी के किनारे चालाकपुर घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान करते वक्त स्वाले डूबने लगा। उसे डूबते हुए देखकर गुफरान और सलीम उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। स्वाले को बचाने में गुफरान और सलीम 30 फीट गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद लोगों के पुकारने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। 
 


फायर ब्रिगेड की टीम के साथ ही कंधई थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। एक दर्जन से अधिक स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब एक बजे सलीम और गुफरान का शव बरामद किया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

 

विज्ञापन

तीनों में थी गहरी दोस्ती, एक साथ रोज जाते थे मवेशी चराने
बताया जाता है कि तीनों में गहरी दोस्ती थी और वह प्रतिदिन अपने मवेशी को नदी के किनारे नहालाने ले जाते थे, लेकिन शनिवार को वह मवेशी नहीं ले गए। तीनों नहाने के लिए नदी में चले गए। किसी को भी तैरना नहीं आता था। 
 
 
गुफरान थाना क्षेत्र के जगदीशगढ गांव निवासी  मुस्तकीम का बेटा था जो अपने ननिहाल इब्राहिम सूबेदार की बेटी का बेटा था अक्सर जलालपुर में ही रहता था। सलीम एक माह पूर्व सूरत से घर आया था। गुजरात के सूरत शहर में गैराज में काम सीख रहा था। गुफरान गांव के समीप एक मस्जिद में रमजान में तरावीह पढ़ाता था।
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों की रही चर्चा
सई नदी मैं नहाने के दौरान तीन दोस्तों के डूबने की जानकारी स्थानीय गोताखोरों को हुई तो एक दर्जन से अधिक गोताखोर सई नदी में कूदकर दोनों दूबे युवकों को तलाश करने लगे। दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव को गोताखोरों ने बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। स्थानीय गोताखोरों के इस कार्य से लोगों ने काफी सराहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें