फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरने से युवती की मौत

Sat, 18 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ननिहाल से मायके जा रही एक युवती बाइक से गिरने से घायल हो गई। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर चले गए। कंधई थाना क्षेत्र के सकरा निवासी रामसिंह वर्मा की पुत्री ज्योति (28) नि:शक्त है। वह शनिवार सुबह अपने ननिहाल भेलसौना से संदीप के साथ बाइक से मायके जा रही थी। सराय रजई के करीब सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में संदीप ने ब्रेक मार दिया।
विज्ञापन


 इससे पीछे बैठी ज्योति गिर पड़ी। इस वजह से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी देेने के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिसिया झंझट से बचने के लिए परिजन शव लेकर चले गए। हादसे की जानकारी स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिस को दी। बताया जाता है कि ज्योति का विवाह उड़ैयाडीह निवासी सुरेश के साथ हुआ था। वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी। ननिहाल के लोगों से मिलने के लिए दो दिन पूर्व गई थी। एसओ रामनरेश ने बताया कि परिवार के लोग कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें