कच्चा मकान ढह जाने से महिला की दबकर मौत हो गई। हादसे के समय महिला भीतर साफ सफाई का काम कर रही थी। घंटेभर मशक्कत के बाद ग्रामीण मलबे से शव को बाहर निकाला।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गाबी महुआबन निवासी साजिदा बेगम(40) पत्नी मो. मुस्ताक सोमवार को दोपहर कमरे के भीतर साफ सफाई कर रही थी। अचानक कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया और महिला मिट्टी के नीचे दब गई। इसकी जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। महिला के मलबे के नीचे दबे होने की जानकारी होने पर लोग मिट्टी हटाने लगे। करीब घंटे भर बाद लोग मलबा हटाने में कामयाब हुए और महिला को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। महिला की आकस्मिक मौत की जानकारी होने पर परिजनाें में कोहराम मच गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी से इंकार किया है। ग्रामीणाें ने बताया कि मृतका का पति रोजी रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहता है। हादसे की सूचना उसको दे दी गई है। उसके पहुंचने पर मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।