फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक निरस्त हुई परीक्षा, बंटी कॉपी ली गई वापस

Mon, 16 Mar 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षाशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा रविवार की देर रात अचानक अवध विश्व विद्यालय ने निरस्त कर दिया। सोमवार की सुबह परीक्षा देने केन्द्र पहुंचे छात्र व छात्राओं को अचानक यह खबर मिली तो वह काफी नाराज हुए। कुछ केन्द्र व्यवस्थापकों को कक्ष में बांटी गई कॉपियां छात्रों को वापस लेनी पड़ी। परीक्षा निरस्त होने की असल वजह देर शाम तक पता नहीं चल सकी। माना जा रहा है कि कहीं पेपर लीक होने की वजह से विश्व विद्यालय को यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन


अवध विश्व विद्यालय की स्नातक परीक्षाएं इन दिनों चल रही थीं। सोमवार को प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष शिक्षा शास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा होनी थी। चूंकि परीक्षा रविवार रात निरस्त हुई थी इस लिए ज्यादा केन्द्र व्यवस्थापकों को भी इसकी सूचना नहीं थी। शायद वजह रही कि जानकारी के अभाव में ऐसे कुछ केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को कॉपियां बांट दी गई। हालांकि पेपर बंटने के पूर्व इस बात की खबर सभी को हो गई। जानकारी होते ही जिस भी केन्द्र पर कॉपियां बंटी थीं उसे परीक्षार्थियों से वापस ले ली गई। ज्यादातर केन्द्र व्यवस्थापक नेट से देख कर सुबह ही गेट पर सूचना चस्पा कर दिए थे।

अचानक परीक्षा निरस्त होने से छात्र हंगामे या आक्रोश के प्रदर्शन का साहस नहीं जुटा सके। नाम न छापने की शर्त पर छात्रों ने कहा कि परीक्षाएं उसी केन्द्र पर होनी है किसी तरह के विरोध पर सभी को दिक्कत हो सकती है। उधर एमडीपीजी कॉलेज के जन सूचना अधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने कहा कि अब इस विषय की परीक्षा 25 मार्च को होगी। सूचना पाने के बाद शांति पूर्वक कॉलेज गेट से छात्र वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें