फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने फूंका सपा सरकार का पुतला

Mon, 16 Mar 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद कचहरी में वकील की हत्या के विरोध में सोमवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। कलेक्ट्रेट और दीवानी न्यायालयों में तालाबंदी कर नारेबाजी की। सपा सरकार का पुतला फूंका। वकील आरोपी दरोगा की बर्खास्तगी और इलाहाबाद के डीएम और एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ शुक्ला और महामंत्री दिनेश पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ता बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दीवानी और कलेक्ट्रेट में तालाबंदी कर विरोध जताया। जुलूस निकालकर विरोध, प्रदर्शन करते हुए वकील पुलिस लाइंस तिराहे पर पहुंचे और सपा सरकार का पुतला फूंका।

 इस दौरान वकीलों ने कहाकि सूबे की सरकार आरोपी दरोगा को बर्खास्त कर जिलाधिकारी इलाहाबाद और एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई करे। भूपेंद्र शुक्ल ने जारी विज्ञिप्त में कहा कि बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से हुई वार्ता के तहत 17 मार्च से हड़ताल समाप्त कर अधिवक्ता न्यायिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें