फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सई नदी में नहाने गई युवती की डूबने से माैत, दो बहनों को बचाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज के उधरनपुर गांव में शनिवार सुबह सई नदी में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में स्नान कर रही युवती समेत तीन किशोरियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने दो किशोरियों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक युवती की डूबने से मौत हो गई।
शनिवार की सुबह उधरनपुर गांव निवासी गरिमा कोरी (22) पुत्री सतीश कोरी, रंजना (17) और काजल (16) पुत्री राजकुमार कोरी सई नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान अचानक तीनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। शोर मचने पर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरु किया। काफी प्रयास के बाद सगी बहनों रंजना और काजल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन गरिमा गहरे पानी में समा गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के सदस्यों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से गरिमा का शव खोज निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका पांच भाई -बहनों में तीसरे नंबर पर थी। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें