दिलीपपुर थाना क्षेत्र के एक युवती को पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से इंस्टाग्राम व फेसबुक के जरिए प्रेम हो गया। इस दौरान प्रेमी युवती ने युवक से कुछ पैसे की बात की तो प्रेमी युवक उसे पैसा देने रविवार रात उसके घर पहुंच गया।
फेसबुकिया प्यार इस कदर परवान पर चढ़ा कि प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। घर में घुसने की आहट पाकर जागे परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। चोर समझकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक की जान बचाई। घायल युवक का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के एक युवती को पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से इंस्टाग्राम व फेसबुक के जरिए प्रेम हो गया। इस दौरान प्रेमी युवती ने युवक से कुछ पैसे की बात की तो प्रेमी युवक उसे पैसा देने रविवार रात उसके घर पहुंच गया। गर्मी के चलते परिजन जाग रहे थे और प्रेमी युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची दिलीपपुर पुलिस प्रेमी युवक को थाने लेकर चली गई। रात में उसका सीएचसी बेलखरनाथ धाम में मेडिकल कराया गया। मामले की चर्चा इलाके में जोरों पर है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीपपुर राधेश्याम ने बताया कि युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। मेडिकल कराया गया है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।