फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर बैठे किशोर को मारी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
मानधाता के नूरपुर में आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा हमलावरों की फूंकी गयी बाइक। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
क्षेत्र के नूरपुर कासापुर गांव में दो बाइक से पहुंचे छह बदमाशों ने दुकान पर बैठे किशोर को गोली मार दी। फायर की आवाज पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख बदमाश एक बाइक छोड़कर भाग निकले। गुस्साए लोगों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। मानधाता पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। घायल किशोर को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के मऊआइमा दुबाही निवासी सेबू (17) मानधाता थाना के नूरपुर कासापुर स्थित ननिहाल में रहता है। उसके ननिहाल के मोहम्मद अनीस आटा चक्की और परचून की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार सुबह सेबू दुकान पर बैठा था। सेबू के अनुसार, तभी पड़ोस के गांव पलहान से दो बाइक पर सवार छह लोग पहुंचे। वह किसी को गोली मारने की बात कह रहे थे। विरोध करने पर सेबू पर ही फायर कर दिया। उसके बाएं हाथ में दो गोलियां लगीं।
जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। भीड़ से बचने के चक्कर में आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे। पांच आरोपी भाग निकले, जबकि एक आरोपी को ग्रामीणों ने धर दबोचा। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर मानधता पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए आरोपी आमिर को हिरासत में लेकर थाने चली गई। सेबू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामला आपसी रंजिश का है। प्रकाश द्विवेदी, एएसपी पूर्वी

मानधाता के नूरपुर में गोली लगने से घायल किशोर को अस्पताल लेकर पहुंचा सिपाही। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें