a special train will be run for pratapgarh to varansi and varansi to pratapgarh from 22 of February
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ से वाराणसी के बीच स्पेेशल पैसेंजर ट्रेन चलेगी। 22 फरवरी से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे व्यापारियों के साथ आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकेगी।
दस माह पहले कोरोना के चलते सभी ट्रेनों के संचालन पर रेलवे बोर्ड ने रोक लगा दी थी। बाद में एक-एक कर कई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। प्रतापगढ़ से वाराणसी के बीच चलने वाली वीपी पैसेंजर का संचालन नहीं शुरू हुआ था। इससे जिले के लोगों को वाराणसी जाने के लिए परेशान होना पड़ रहा था। अब लोगों की परेशानी दूर होने जा रही है। 22 फरवरी से रेलवे प्रतापगढ़-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेन सुबह 6.51 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। सुबह 9.15 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। शाम को चार बजकर 15 मिनट पर प्रतापगढ़ से वाराणसी के लिए रवाना होगी। 6.53 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि अभी इस बारे में कोई लिखित आदेश नहीं आया है।