फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : ननिहाल में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, काफी दिनों से चल रही थी अवसाद में

Fri, 11 Oct 2024 03:05 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती का पुरवा की रहने वाली ब्यूटी वर्मा (22) बचपन से ही अपने ननिहाल अंतू थाना क्षेत्र के चतुरपुर गांव में अपने नाना मोतीलाल वर्मा के यहां रहती है। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतू थाना क्षेत्र के  चतुरपुरगांव में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवती काफी दिनों से अवसाद में थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती का पुरवा की रहने वाली ब्यूटी वर्मा (22) बचपन से ही अपने ननिहाल अंतू थाना क्षेत्र के चतुरपुर गांव में अपने नाना मोतीलाल वर्मा के यहां रहती है। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। बृहस्पतिवार की शाम वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे तक जब उसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। परिजन वहां पर पहुंचे और आवाज लगाई तब भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर गए तो ब्यूटी वर्मा पंखे के चूल्हे  मे दुपट्टे से फांसी लगाकर लटकी हुई थी। 

सूचना पर अंतू पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा उसे  नीचे उतारा।  तब तक ब्यूटी वर्मा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अंतू आनंदपाल सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें