रामकथा में दूसरे दिन बुधवार को भोजपुरी अभिनेता व एमएलसी पवन सिंह, हनुमान अंश फिल्म के अभिनेता शोभिनव सत्य पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, कानपुर विधायक अभिजीत सिंह सांगा, चंदौली विधायक सुशील सिंह, आजमगढ़ के एमएलसी विक्रांत सिंह उर्फ रिशू, उत्तराखंड के खानपुर के विधायक उमेश कुमार, पूर्व मंत्री रमाशंकर कठेरिया, पूर्व गृहमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, वाराणसी के पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, राजस्थान के विधायक रविंद्र सिंह भाटी, प्रख्यात सनातनी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ आदि कथास्थल पहुंचे।
आज आएंगे डिप्टी सीएम केशव
डिप्टी केशव प्रसाद मौर्या दोपहर करीब तीन बजे हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। वह दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस जाएंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता के आवास कटरा मेदनीगंज पहुंचेंगे। वहां से कथास्थल के लिए रवाना होंगे।
पहली बार देखा ऐसा भव्य आयोजन
पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी तुलसी ने बताया कि 50 साल की जिंदगी में पहली बार ऐसा भव्य आयोजन कुंडा में देखने को मिला। हिंदू शरणार्थी धनराज ने कहा कि भोजन आदि का प्रबंध बेहतर है। हवन-पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, बहुत खुश हूं।