प्रतापगढ़। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 26 जुलाई को होगा। बुधवार को हुए नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए तीन और महामंत्री पद के लिए दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। 17 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच और 18 जुलाई को नाम वापस लिए जा सकेंगे।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्र भरे गए। एल्डर कमेटी के चेयरमैन उदय नारायण मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुरेश सिंह, जवाहर लाल द्विवेदी, कृष्णपाल सिंह, महामंत्री पद के लिए बृजेश बहादुर सिंह गौतम और रामचंद्र सिंह ने पर्चा भरा है। उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार शुक्ल, विश्वनाथ त्रिपाठी, भोलानाथ पटेल, कोषाध्यक्ष पद के लिए विद्याभानु सिंह, संयुक्तमंत्री के लिए बृजेंद्र बहादुर पाल और सुरेश नारायण मिश्र का नाम शामिल है। कार्यकारिणी समिति के बारह सदस्यों के लिए रामानन्द आजाद, विजय पाल सिंह, शिवाकांत मिश्र, अजित कुमार सिंह, राममूर्ति सिंह, इन्दुप्रकाश सिंह, राके श सिंह, लल्लन सिंह, वीरेंद्र प्रताप, शैलेंद्र सिंह, अतुल कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, कामता प्रसाद, उमाशंकर पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।