फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ और रायबरेली की दूरी होगी कम

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ और रायबरेली की दूरी कम करने के लिए कमासिन से रायबरेली को जोड़ने वाली नहर की पटरी पर पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। विभाग के इस फैसले से मुख्य मार्ग की समस्या से जूझ रहे सैकड़ों गांव की जनता को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

जिले के कुंडा, विहार और लालगंज इलाके के सैकड़ों गांवों को जल्द ही मुख्यमार्ग से गुजरने की सुविधा मिलेगी। रायबरेली के साथ ही लालगंज की यात्रा करने के लिए अब उन्हें परिक्रमा नहीं करनी होगी बल्कि नहर की पटरियों पर पक्की सड़क के निर्माण की व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रतापगढ़-इलाहाबाद सीमा पर स्थित सकरदहा (कमासिन) बाजार से (अहियारी) रायबरेली को जोड़ने वाली नहर को पक्का करने के साथ ही पटरी पर काली सड़क बनने से सैकड़ों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। 59 किमी लंबी नहर की पटरी बन जाने से लगभग आधा सैकड़ा किमी की दूरी कम हो जाएगी। परिवहन निगम के सूत्रों की मानें तो मुख्यालय से रायबरेली की दूरी 95 किमी है जबकि सकरदहा से यह दूरी अधिक होगी। अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें