फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे अभिनेता अनुपम श्याम

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा/सुवंशा। प्रधान द्वारा जबरन निर्माण कार्य कराने से खफा ग्रामीणों ने वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम में टीवी कलाकार अनुपम श्याम (सज्जन सिंह) भी फंस गए।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के मसौली में राम प्रकाश और राम पदारथ शर्मा के बीच जमीन का विवाद है। कई बार नापजोख होने के बावजूद दोनों पक्षों में मारपीट होती रहती है। आरोप है कि बुधवार सुबह राम प्रकाश विवादित जमीन पर निर्माण कराने लगे। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो मारपीट की नौबत गई। सूचना पर पहुंची पुलिस राम प्रकाश समेत दो लोगों को लेकर थाने आ रही थी, लेकिन रास्ते से छोड़ दिया। दोनों ने लौटते ही फिर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। राम पदारथ पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि गांव की प्रधान के ससुर अमरनाथ पुलिस से सांठगांठ कर निर्माण करा रहे हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने थाने के सामने जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक प्रधान और पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई। इस बीच भदोही जिले के एक न्यायिक अफसर और अभिनेता अनुपम श्याम उर्फ सज्जन सिंह को बैरंग लौटना पड़ा। मौके पर पहुंचे सीओ रानीगंज ने तत्काल निर्माण कार्य बंद कराने का आदेश देकर जाम खत्म कराया। जाम लगाने वालों में संदीप शर्मा, अमरनाथ शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें