फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाज ले गए जेवरों से भरा बैग

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। लालगंज इलाके से शहर में खरीदारी करने आई दो महिलाओं के चालीस हजार रुपये के जेवर श्रीराम तिराहा स्थित चाट की दुकान से चोरी हो गये। चाट खाने के बाद महिलाओं ने जब झोला उठाया तो जेवर गायब थे। महिलाओं ने वहां मौजूद सिपाहियों को घटना की जानकारी दी लेकिन उनकी शिकायत अनसुनी कर दी गई। घटना शनिवार शाम की है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के जलेशरगंज गांव की ननद-भाभी शहर आई थीं। पंजाबी मार्केट स्थित आभूषण की दुकान पर महिलाओं ने मंगलसूत्र को मरम्मत करने के लिए दे दिया। अन्य जेवर थैले में रखकर कुछ खरीदारी करने लगीं। कुछ देर बाद वे वापस दुकान पर लौटीं और रुपये देकर अपना आभूषण ले लिया। बच्चे की जिद पर दोनाें श्रीराम तिराहे पर चाट खाने के लिए पहुंच गईं। चाट खाने के बाद वे अपने बैठने वाले स्थान पर पहुंचीं तो उनका बैग गायब था। बैग में रखे करीब 40 हजार रुपये के जेवर भी गायब थे। यह देख दोनों महिलाएं रोते बिलखते तिराहे पर मौजूद सिपाहियों के पास पहुंचीं और पूरी घटना बताई। इसके बाद भी पुलिस वाले मदद के लिए नहीं उठे। इस वहां मौजूद भीड़ ने दबाव बनाया, तब एक होमगार्ड आभूषण की दुकान पर जांच करने के लिए पहुंचा लेकिन वह भी खानापूरी कर लौट आया। सिपाहियों ने न तो चाट की दुकान पर पूछताछ की और न ही उचक्के की तलाश की जरूरत समझी। पुलिस की बेरुखी से आहत महिलाएं रोते हुए घर लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें