बीएसए कार्यालय में विद्यालय में नियुक्ति पाने के लिए आयी शिक्षकाएं। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
69,000 सहायक अध्यापक भर्ती की तीसरी काउंसिल के 97 शिक्षकों को सोमवार को स्कूलों में तैनाती दे दी गई। जुलाई माह में काउंसलिंग कराने के बाद विभाग स्कूलों में तैनाती देना भूल गया था। सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे खाली स्कूलों की सूची शासन से आने के बाद स्कूल चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
बेसिक शिक्षा विभाग ने 97 शिक्षकों को स्कूलों में तैनाती दे दी है। पांच माह से यह शिक्षक अपने घरों में बैठे हुए थे। सोमवार की सुबह से बीएसए कार्यालय में उमड़े अभ्यर्थी शासन से स्कूलों के सूची की प्रतीक्षा करते रहे। करीब डेढ़ बजे स्कूलों की सूची आने के बाद चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। देर रात तक शिक्षकों को स्कूलों का आंवटन किया जाता रहा। प्रभारी बीएसए सुधीर कुमार सिंह सहित समिति के सभी लोग मौजूद रहे।