92 street vendors get licence to sell items
- फोटो : PRATAPGARH
शहर में घर-घर फल, दूध, सब्जी की बिक्री करने के लिए 92 दुकानदारों को लाइसेंस दिया गया है। यह दुकानदार मोहल्ले में जाकर घर-घर सामग्री की बिक्री करेंगे। इन दुकानदारों को सभी वार्डों में बिक्री करने की छूट दी गई है। निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
शहरियों को खान-पान के सामग्रियों के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ा, इसके लिए अब फल, दूध, ब्रेड, सब्जी घर-घर पहुंचाने की तैयारी हो रही है। जिले के 92 ऐसेे ठेला दुकानदारों को ईओ नगरपालिका मुदित सिंह ने लाइसेंस दिया है जो पूर्व में ठेला लगाते रहे हैं।
जबकि 21 ई-रिक्शा को पास दिया गया है, जो थोक विक्रेताओं से सब्जी और फल अपनी दुकान तक खरीद ला सकेंगे। शहर के लोगों की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। ईओ मुदित सिंह ने बताया कि अगर आवश्यकता महसूस हुई तो और दुकानदारों को भी लाइसेंस दिया जाएगा।