फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन हुआ नामांकन का श्रीगणेश

Tue, 31 Oct 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को तीसरे दिन 9 सभासद के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन आरओ के सामने दाखिल किया। नगर पालिका के सभासद प्रत्याशी भी सामने आए। इसके अलावा 39 अध्यक्ष व 164 सभासद के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन स्थलों पर गहमागहमी देखने को मिली।
विज्ञापन


नगर पालिका व नगर पंचायतों में 29 अक्तूबर से नामांकन शुरू है। दो दिनों तक एक भी नामांकन नहीं हुआ था। तीसरे दिन मंगलवार को प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 से 3 और 25 से एक सभासद प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा। इसके अलावा मानिकपुर के वार्ड नं. 5 से 1 प्रत्याशी, नगर पंचायत कुंडा के 2,8 व 13 वार्ड से एक-एक प्रत्याशी, लालगंज के वार्ड सं. 5 से 1 प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा पालिका अध्यक्ष पद के लिए 7, सभासद के लिए 52 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। कटरामेदनीगंज में अध्यक्ष पद के लिए 3, सभासद के लिए 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। प्रतापगढ़ सिटी अध्यक्ष पद के लिए 2 और सभासद पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। अंतू नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 6 और सभासद के लिए 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पट्टी में केवल 4 सभासद प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। कुंडा में एक अध्यक्ष व 11 सभासद पद के नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। मानिकपुर में 11 अध्यक्ष व 22 सभासद , लालगंज में 5 अध्यक्ष और 18 सभासद और रानीगंज में 4 अध्यक्ष व 25 सभासद पद के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। नगर पालिका व नगर पंचायतों मेें अदेयता प्रमाण पत्र लेने के लिए धक्कामुक्की होती रही। नगर पालिका परिषद में अदेयता प्रमाण पत्र के लिए प्रत्याशी व उनके समर्थक डटे रहे। बिना अदेयता प्रमाण पत्र के प्रत्याशी अपना नामांकन तक नहीं कर सकते।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें