फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के घर तक पहुंचेगा खाद,बीज

Tue, 31 Oct 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कार्य में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए शासन ने अब नई पहल की है। ऐसे किसान जो मार्केट से खेती के लिए खाद व बीज खरीदते हैं और पैदावार को विक्रय कें द्र तक लेकर नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनका विशेष ख्याल रखने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। ताकि ऐसे किसानों को उन तक खाद व बीज उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन


जनपद के ज्यादातर किसानों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। किसानों को मिलने वाली सरकारी योजना का लाभ बिचौलिये हड़प लेते हैं। इसके चलते किसान हमेशा परेशान रहते हैं। ऐसे किसानों को बाजारों में फुटकर खाद और बीज खरीदना होता है। उपज तैयार होने के बाद बेचने के लिये परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार किसानों की मदद करने के लिए नई पहले शुरू करने जा रही है। उनके घर तक खाद-बीज पहुंचाने और उपज को खरीदने के लिए सर्वे हो रहा है। साधन सहकारी समिति के कर्मचारी समय-समय पर किसानों के घर पर खाद और बीज पहुंचाएंगे। वहीं क्रय केन्द्र के नोडल अधिकारी के निर्देश पर कर्मचारी किसानों के घर से ही गेहूं, धान, मक्का आदि उपज की खरीदारी भी करेंगे। बिल का भुगतान किसानों के खाते से होगा। इससे किसानों की परेशानी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें