फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दूसरे चरण की जनगणना में लगेंगे 77 हजार कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जनगणना का दूसरा चरण एक जनवरी 2027 में शुरू होगा। 31 मार्च तक प्रगणक, सुपरवाइजर और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर लोगों की गणना करेंगे। 31 मार्च तक जनगणना प्रक्रिया पूर्ण होगी। दूसरे चरण के जनगणना कार्य में 21 हजार प्रगणक और 28 हजार पर्यवेक्षक एवं 28 सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरे चरण की जनगणना के लिए 15 सितंबर से अफसरों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा। जून में पहले चरण में भवनों की गणना का कार्य किया गया। इसमें विद्यालय, अस्पताल, पेयजल और जल निकासी की सुविधा जैसे आंकड़ों को शामिल किया गया। अब इन आंकड़ों का मिलान कर तहसील और नगर पंचायत स्तर पर डाटा तैयार किया जा रहा है। सारे आंकड़ों को ग्राम रजिस्टर और नगरीय रजिस्टर में दर्ज कर एक प्रति जिला मुख्यालय भेजी जाएगी।
साथ ही जनगणना निदेशालय को आंकड़ों की प्रति भेजी जाएगी। अगस्त के अंत तक सभी भवनों का डाटा संकलित होने की उम्मीद विभागीय अफसरों ने जताई है। पहले चरण की जनगणना में करीब आठ हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

जिला जनगणना अधिकारी आदित्य प्रजापति ने बताया कि अभी भवनों की गणना का डाटा तैयार किया जा रहा है। 15 सितंबर से प्रशिक्षण कार्य शुरू होगा। 31 मार्च तक लोगों की जनगणना की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरे चरण की जनगणना की शुरुआत- एक जनवरी 2027
प्रगणकों की संख्या-21 हजार
सुपरवाइजर और पर्यवेक्षकों की संख्या-21 हजार
जनगणना कार्य का समापन-31 मार्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें