फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सभासद के उपचुनाव में पड़े 718 मत, कल होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत सिटी प्रतापगढ़ के वार्ड नंबर छह बाग मिर्जा में सभासद पद के उपचुनाव में सोमवार को 718 मत पड़े। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही। मतगणना जीआईसी में 10 जुलाई को होगी। जिसकी तैयारी जिला प्रशासन की ओर से कर ली गई है।
विज्ञापन

वार्ड की सभासद रही किताबुल निशा की हादसे में मौत के बाद यह सीट रिक्त चल रही थी। चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा करते हुए नामांकन से लेकर मतगणना की तिथि जारी की थी। इस सीट पर नसीरुन निशा, विमला देवी, लालती देवी व सुशीला देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। सोमवार को सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। कुल 1354 मतदाताओं में से 718 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार को जीआईसी में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। जिसके लिए तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें